द कंपटीशन अकैडमी नगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस मनाया

नगरी - इंदू फ्यूचर विंग्स फाउंडेशन की इकाई द कंपटीशन अकैडमी, नगरी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकादमी की संस्थापक करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। ध्वज वंदन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा सभी विद्यार्थियों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।
इस अवसर पर अकादमी के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, भाषण, गीत एवं कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  मोहनलाल पटेल ने कहा कि अनुशासन, धैर्य और लगन के साथ किया गया हर प्रयास सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज, गांव और देश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती बाई पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिसके इरादे मजबूत होते हैं, कोई भी परेशानी उसे आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती। निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही सफलता प्राप्त होती है।
संस्था की प्रबंधक इंदु पटेल मैम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए अविस्मरणीय पर्व है। देश सेवा केवल सैनिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यदि हर नागरिक ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करे तो वही सच्ची राष्ट्र सेवा है। किसान, मजदूर, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर या सैनिक—हर वर्ग की ईमानदार भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान एसएससी जीडी 2025 में चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों कुमारी सुमन साहू एवं दुलेश्वर कुमार को संस्था की ओर से प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इसके अतिरिक्त संस्था के कर्मयोद्धाओं एवं विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया—
लाइब्रेरी के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी: लक्ष्मीकांत, मृत्युंजय अनुशासनप्रिय विद्यार्थी: विक्रांत
कक्षा के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी: राजलक्ष्मी
अनुशासनप्रिय विद्यार्थी (कक्षा): पीयूष यदु
सर्वश्रेष्ठ लीडरशिप: प्रियंका सेन
स्टडी क्लब की बेस्ट स्टूडेंट: कुमारी पावनी मरकाम कार्यक्रम प्रस्तुति में उत्कृष्ट योगदान के लिए मयंक साहू, कमल किशोर एवं गरिमा साहू को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को “हरा स्याही के हकदार” बनने की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अकादमी के प्रशिक्षक डायमंड साहू ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था केवल सरकारी नौकरी की तैयारी ही नहीं कराती, बल्कि विद्यार्थियों के सामाजिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url