जिला अध्यक्ष बनने के बाद रतनपुर में प्रथम प्रवास,महिला मोर्चा बहनों ने किया आत्मीय एवं भव्य स्वागत


बिलासपुर :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत दिनांक 1 जनवरी 2026 को रतनपुर मंडल में प्रथम प्रवास का अवसर संगठनात्मक उत्साह और आत्मीयता से भरपूर रहा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों द्वारा पुष्पमालाओं,नारों और स्नेहिल स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

महिला मोर्चा की बहनों ने इस अवसर को संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत होकर सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाया जाएगा। उन्होंने महिला मोर्चा की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय में मंडल से लेकर जिला स्तर तक महिला शक्ति को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने,केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिला मोर्चा के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। यह प्रथम प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा,जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद,विश्वास और समर्पण की भावना और अधिक प्रबल हुई। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि महिला मोर्चा पूरी मजबूती के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url