जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने बजट 2026 को बताया जनविरोधी और किसान विरोधी

 बजट 2026 में किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी: मोक्ष कुमार प्रधान का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

मोक्ष कुमार प्रधान जिला पंचायत सदस्य बजट 2026 प्रतिक्रिया

महासमुंद/बसना। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनविरोधी और किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और इसमें गांव, किसान व खेती को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि 2026 बजट में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। न तो धान खरीदी व्यवस्था को मजबूत करने की बात की गई है, न ही सिंचाई, खाद-बीज और खेती से जुड़े संसाधनों के लिए पर्याप्त बजट रखा गया है। इससे प्रदेश के किसान भारी निराशा में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक विकास और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में केवल कटौती ही नजर आ रही है। गरीब कल्याण योजनाओं, फसल बीमा, खाद सब्सिडी और जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं में भी कमी की गई है, जिससे कमजोर वर्गों पर सीधा असर पड़ेगा।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि सरकार का यह बजट कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देने वाला है, जबकि आम जनता, किसान और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को दरकिनार कर दिया गया है। और यह बजट बेरोजगार युवाओं के लिए पूरी तरह निराशाजनक है। बजट में न तो रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस योजना दिखाई देती है और न ही युवाओं को राहत देने वाला कोई प्रावधान किया गया है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि प्रदेश और देश के लाखों पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन बजट में नई भर्तियों, स्वरोजगार, स्टार्टअप या कौशल विकास को लेकर कोई प्रभावी घोषणा नहीं की गई।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url