मनरेगा–धान खरीदी सहित जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव


जीपीएम में ऐतिहासिक आंदोलन,2267 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(जीपीएम)जिले में मनरेगा में काम की गारंटी,मजदूरी भुगतान,धान खरीदी की सीमा बढ़ाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय का विशाल एवं ऐतिहासिक घेराव किया। यह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान 2267 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

सुबह से ही जिले के तीनों विकासखंड गौरेला,पेंड्रा एवं मरवाही से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एनएसयूआई,किसान कांग्रेस एवं सेवादल के सदस्य बड़ी संख्या में पेंड्रा पहुंचे। हाथों में तख्तियां,बैनर और नारे लिखे पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र कांग्रेस के नारों से गूंज उठा।

भाजपा शासन में ग्रामीणों की आजीविका पर हमला : गजमती भानु प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीणों,किसानों और मजदूरों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया गया है। मनरेगा के तहत न तो पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही समय पर मजदूरी का भुगतान हो रहा है। वहीं धान खरीदी की सीमा कम किए जाने से किसान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।उन्होंने मांग की कि मनरेगा में 200 दिन रोजगार की गारंटी,मजदूरी दर में वृद्धि,लंबित भुगतान का तत्काल निराकरण तथा धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए।

जनसुविधाओं की स्थिति चिंताजनक : विजय केशरवानी 

मनरेगा के संभागीय समन्वयक विजय केशरवानी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क,बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है,लेकिन प्रशासन इन गंभीर समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन बनेगा जनआंदोलन : शैलेश पांडे मनरेगा बचाओ संग्राम प्रभारी शैलेश पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने कानूनों और नीतियों में बदलाव नहीं किया तो यह आंदोलन जिले से निकलकर व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.के.के.ध्रुव,आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ट,आदिवासी नेता गुलाब राज,ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर सिंह,दया वाकरे,नारायण शर्मा,ममता पावले,मुद्रिका सराटी, लालचंद सोनवानी,ओमप्रकाश बंका,मनीष दुबे,वीरेंद्र बघेल,वैभव तिवारी,पवन केशरी,रियांश सोनी सहित अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया।

कलेक्टर के नाम सौंपा गया ज्ञापन घेराव के दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा,जिसमें मनरेगा,धान खरीदी,बेरोजगारी,महंगाई और स्थानीय विकास से जुड़ी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।

2267 कार्यकर्ता गिरफ्तार,शाम को रिहा प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।बैरिकेडिंग कर स्थिति को नियंत्रित रखा गया और बाद में शांतिपूर्ण ढंग से 2267 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी निरोध केंद्रों में रखा गया,जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। महिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस की भागीदारी इस आंदोलन में विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने कांग्रेस की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो पूरे जिले में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी। कुल मिलाकर पेंड्रा में हुआ यह कलेक्टर कार्यालय घेराव जीपीएम जिले का अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली जनआंदोलन माना जा रहा है,जिसने सरकार और प्रशासन का ध्यान गंभीर जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी,संचालन पुष्पराज सिंह,अमोल पाठक,अवधेश गुर्जर,मालती वाकरे,सविता राठौर,रेखा रंजन,सुनीता तिमोथी,चंद्रभान सिंह,हरीश राय,बाला कश्यप,रामरतन पेंद्रों,अफसर खान,राहुल भैना,नारायण आर्मो, श्रीकांत मिश्रा,श्रीनु राव,बाबा साठे,तेज राजपूत,गणेश मार्को,रवि राय,सनी श्रीवास,अनुज ताम्रकार,अनस खान,मदन सोनी,संतोष ठाकुर,हेमनाथ सर्राटी,लक्ष्मण राठौर,कमल राठौर,सोनू अग्रवाल, मनोज श्रीवास,शिवांश दुबे,कौशल राठौर,यश शर्मा,नीलेश गुर्जर, लालबहादुर पोर्ते,सुंदर सिंह,दादूराम,आयुष सोनी,असलम खान, विक्रांत रोहणी,राजेश गुप्ता,रमेश कोल,शहीद राईन,गब्बर रजक सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url